आज बन रहा दुर्लभ त्रिपुष्कर योग, जानिए कैसे यह आपके लिए होगा लाभकारी 

सप्तमी तिथि व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग से 26 दिसम्बर रविवार को त्रिपुष्कर योग बनेगा। यह योग प्रातः सूर्योदय से लेकर दोपहर 15:24 बजे तक रहेगा। इसमें किए हर शुभ व अशुभ कार्य का तीन गुणा फल प्राप्त होता है। आइए जानते है इस योग में क्या करना शुभ और क्या अशुभ माना जाता है। 
 
1.इस दिन नए शुभ कार्य का शुभारंभ शुभ माना जाता है। 

2.सोना, चांदी आदि वस्तुओं की खरीद भी शुभ होती है, इस योग में कर्ज नहीं देना चाहिए। 

3.इस दिन दुर्घटना, मृत्यु आदि अशुभ होती है क्योंकि ऐसी अप्रिय घटना भी फिर तीन बार होती है। 

4.त्रिपुष्कर में मृत्यु होने पर पंचक जैसी शान्ति करवानी चाहिए। 

5.इस योग में कोई अशुभ कार्य या अनचाहा कार्य न करें।

6.इस योग में सूर्य भगवान की आराधना विशेष फलकारक है।

 7.इष्टदेव या अन्य का जप पाठ भी विशेष फल देगा।

8.इस दिन दान, धर्म, पूजा, पाठ, उपासना, सब तिगुना फल देता है।

अतः इस काल का सार्थक उपयोग करना चाहिए।