जानिए घर में बिल्व वृक्ष लगाने के फायदे?

हिन्दू धर्म में बिल्व वृक्ष को बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह विश्व के कई हिस्सों में पाया जाने वाला वृक्ष है। बिल्व वृक्ष के पत्र (पत्ते) शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं। इसके पत्ते भगवान शिव की आराधना का मुख्य अंग है। भगवान शिव इसे चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं। इसके घर के आसपास होने के कई फायदे भी हैं, लेकिन यदि यह गलत दिशा में लगा है तो नुकसान भी हो सकते हैं। तो आइये आज आपको बिल्व वृक्ष लगाने के फायदे बताते है।
 
बिल्व वृक्ष-

1. बिल्व वृक्ष के आसपास सांप नहीं आते l
2. अगर किसी की शव यात्रा बिल्व वृक्ष की छाया से होकर गुजरे तो उसका मोक्ष हो जाता है l
3. वायुमंडल में व्याप्त अशुध्दियों को सोखने की क्षमता सबसे ज्यादा बिल्व वृक्ष में होती है l
4. चार, पांच, छः या सात पत्तो वाले बिल्व पत्र पाने वाला परम भाग्यशाली और शिव को अर्पण करने से अनंत गुना फल मिलता है l
5. बेल वृक्ष को काटने से वंश का नाश होता है एवं बेल वृक्ष लगाने से वंश की वृद्धि होती है।
6. सुबह शाम बेल वृक्ष के दर्शन मात्र से पापों का नाश होता है।
7. बेल वृक्ष को सींचने से पित्र तृप्त होते है।
8. बेल वृक्ष और सफ़ेद आक् को जोड़े से लगाने पर अटूट लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
9. बेल पत्र और ताम्र धातु के एक विशेष प्रयोग से ऋषि मुनि स्वर्ण धातु का उत्पादन करते थे ।
10. जीवन में सिर्फ एक बार और वो भी यदि भूल से भी शिव लिंग पर बेल पत्र चढ़ा दिया हो तो भी जीव सभी पापों से मुक्त हो जाते है l
11. बेल वृक्ष का रोपण, पोषण और संवर्धन करने से महादेव से साक्षात्कार करने का अवश्य लाभ मिलता है।
 
कृपया बिल्व पत्र का पेड़ जरूर लगाये, बिल्व पत्र के लिए पेड़ को क्षति न पहुचाएंl
आचार्य पं अमित कुमार पाण्डेय
 
वाराणसी उत्तर प्रदेश।।