Deepawali 2021 : जानिए किस मुहूर्त में दीपावली पूजन करना होगा शुभ
हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में दीपावली का पर्व विशेष महत्व रखता है। इसे कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। 4 नवम्बर गुरुवार को प्रकाश का पर्व दीपावली मनाया जा रहा है। दीपावली पूजन का प्रमुख काल प्रदोष काल माना जाता है। इसमें स्थिर लग्न की प्रधानता मानी जाती है। आइये जानते है दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त।
Updated: Nov 4, 2021, 17:56 IST
हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में दीपावली का पर्व विशेष महत्व रखता है। इसे कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। 4 नवम्बर गुरुवार को प्रकाश का पर्व दीपावली मनाया जा रहा है। दीपावली पूजन का प्रमुख काल प्रदोष काल माना जाता है। इसमें स्थिर लग्न की प्रधानता मानी जाती है। आइये जानते है दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त।
कार्तिक अमावस्या (दीपावली) को भगवती लक्ष्मी और गणेश भगवान का पूजन प्रदोष काल अथवा स्थिर लग्न में करना चाहिये| इस वर्ष प्रदोष काल 17:11 बजे से 19:47 बजे तक तथा स्थिर संज्ञक वृषभ लग्न 17:54 - 19:49 बजे तक रहेगा।
केवल मां लक्ष्मी का पूजन न करके भगवान विष्णु का पूजन भी किया जाना लाभदायक होगा।