वास्तु और फेंगशुई के अनुसार घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, जानिए क्या होगा नुकसान

बहुत से लोग घर में पेड़-पौधे लगाने के काफी शौकीन होते है। घर में पौधे लगाने के बहुत से फायदे भी होते है। जो घर में सुख- समृद्धि लाते है, नकरात्मक उर्जा को दूर करते है। जैसे तुलसी और ऑर्किड के पौधे, घर में हवा को फिल्टर करते हैं, साथ ही वास्तु के अनुसार भी शुभ माने जाते हैं। लेकिन कुछ पौधों को घर में लगाना काफी अशुभ माना जाता है. आइए जानते है वो कौन से पौधे है।
 
इमली का पौधा-

वास्तु और फेंगशुई दोनों विशेषज्ञों के अनुसार इमली का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक वाइब्स और ऊर्जा रहती है। इससे घर में वाद-विवाद बढ़ता है। जिस जमीन पर इमली का पौधा हो वहां घर न बनाएं. साथ ही इसे घर के आसपास लगाने से बचें।

कपास का पौधा - 

वास्तु के अनुसार कपास के पौधे को घर में नहीं रखना चाहिए। ये पौधे दुर्भाग्य और गरीबी लेकर आता है. इसलिए इन पौधों को बाहर की तरफ ही रखें।

बबुल प्लांट -

बबुल के पौधे को वचेलिया निलोटिका को नाम से भी जाना है। औषधिय रूप में इस पौधे का काफी महत्व है. इसमें सुंदर पीले फूल होते हैं। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर में बाबुल के पौधे रखने से बचना अच्छा है क्योंकि ये घर में विवाद पैदा कर सकते हैं।

मेहंदी का पौधा - 

वास्तु के अनुसार कभी भी घर के आसपास मेंहदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मेहंदी के पौधों में बुरी आत्माओं का वास होता है। इस पौधे के आसपास नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से बचें।