चंदौली : किसानों को उन्नत खेती की मिली जानकारी, वैज्ञानिकों ने दिये बागवानी की खेती के टिप्स

चंदौली। उद्यान विभाग की ओर से गुरुवार को मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख संजय सिंब बबलू ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। कृषि विभाग के अधिकारयों व वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी। बागवानी की खेती के टिप्स दिए। विभाग की ओर से संचालित योजनाओं पर अनुदान से भी अवगत कराया।  
 

चंदौली। उद्यान विभाग की ओर से गुरुवार को मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख संजय सिंब बबलू ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। कृषि विभाग के अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी। बागवानी की खेती के टिप्स दिए। विभाग की ओर से संचालित योजनाओं पर अनुदान से भी अवगत कराया।  

उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने तमाम तरह की योजनाएं संचालित की जा रही थी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई, राष्ट्रीय कृषि विकास, औषधीय पौध मिशन, मनरेगा आदि योजनाएं किसानों के लिए अच्छा-खासा अनुदान दिया जा रहा है। स्प्रिंकलर सेट खरीदने पर 80 फीसद तक अनुदान दिया जा रहा है। अन्य योजनाओं में भी किसानों को अनुदान दिलाया जा रहा है। पात्र किसान आवेदन कर सकते हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डाक्टर एसपी सिंह ने किसानों को बागवानी की खेती के लिए प्रेरित किया। कहा कि धान, गेहूं के साथ ही किसान बागवानी व आधुनिक खेती अपनाएं। इससे अतिरिक्त आय होगी। कृषि विज्ञानी दिनेश यादव, कृषि उपनिदेशक विजेंद्र कुमार व जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे ने भी उन्नत खेती और विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान जगदीश सराय हिनौता स्थित हरिओम सेवा आइटीआइ के छात्रों ने विभिन्न वस्तुओं से तैयार की गई मिनी जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया।