मिर्जामुराद में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गौर बंगला स्थित नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 
 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गौर बंगला स्थित नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 

बेनीपुर निवासी कुलबुल प्रसाद (25) मिर्जामुराद से खजूरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान वह सर्विस रोड पर विपरीत दिशा में चल रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।