काशी में मां गंगा का पूजन कर सीएम के दीर्घायु होने की कामना, निषादराज सेवा समिति ने किया दुग्धाभिषेक
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माँ गंगा निषाद राज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मां गंगा का दुग्धाभिषेक एवं विधिवत पूजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की। इसके पश्चात मिठाई वितरण किया गया तथा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार निषाद (बम्बू) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में प्रकाश साहनी, छोटू, सोनू साहनी, संतोष कुमार, अमित साहनी और विवेक निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।