पति ने की बेरहमी से पिटाई, महिला गंभीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रूबी श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि उसके पति प्रवीण उर्फ चंदन श्रीवास्तव ने लाठी-डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
लाठी-डंडे से किया हमला, शरीर पर गंभीर चोटें
पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान उसके पति ने कमर, पैर और सीने पर कई बार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और चलने-फिरने में असमर्थ हो गई। हमले की क्रूरता से महिला बुरी तरह सहम गई।

डायल 112 पर कॉल कर बचाई जान
घायल अवस्था में महिला ने किसी तरह डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सहायता उपलब्ध कराते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

पहले भी करता था मारपीट और देता था धमकी
महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी भी देता रहता है। यह घटना भी उसी क्रम का हिस्सा है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी
मिर्जामुराद थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।