वाराणसी के सबसे प्रतिष्ठित वाट्सएप ग्रुप ‘खबर बनारस’ ने पूरे किये 10 साल, इस ग्रुप में पड़ने वाली सूचनाओं का अधिकारी भी लेते हैं तुरंत संज्ञान 

वाराणसी। शहर बनारस का सबसे चर्चित और प्रभावशाली वाट्सऐप ग्रुप ‘खबर बनारस’ ने अपनी स्थापना के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस ग्रुप में शहर के वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिला और मंडल स्तर के सभी बड़े अधिकारी शामिल हैं, जो इसे बनारस की खबरों का सबसे विश्वसनीय मंच बनाते हैं। ग्रुप में साझा की जाने वाली खबरों पर प्रशासन तुरंत संज्ञान लेता है, जिससे यह ग्रुप शहर की नब्ज को दर्शाता है। ‘खबर बनारस’ में पत्रकार, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सक्रिय रहते हैं, जिसके चलते यह ग्रुप सूचनाओं के आदान-प्रदान का एक मजबूत केंद्र बन गया है। 
 
वाराणसी। शहर बनारस का सबसे चर्चित और प्रभावशाली वाट्सऐप ग्रुप ‘खबर बनारस’ (Khabar Banaras) ने अपनी स्थापना के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस ग्रुप में शहर के वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिला और मंडल स्तर के सभी बड़े अधिकारी शामिल हैं, जो इसे बनारस की खबरों का सबसे विश्वसनीय मंच बनाते हैं। ग्रुप में साझा की जाने वाली खबरों पर प्रशासन तुरंत संज्ञान लेता है, जिससे यह ग्रुप शहर की नब्ज को दर्शाता है। ‘खबर बनारस’ में पत्रकार, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सक्रिय रहते हैं, जिसके चलते यह ग्रुप सूचनाओं के आदान-प्रदान का एक मजबूत केंद्र बन गया है। 

ग्रुप के एडमिन अरशद आलम (Arshad Alam) ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा, “अप्रैल 2025 में खबर बनारस ने 10 साल पूरे किए हैं। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि इतने वर्षों से हम सभी एक साथ जुड़े हैं।” अरशद ने अपने संदेश में ग्रुप के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और सभी सदस्यों की सक्रियता और योगदान के बिना यह ग्रुप इतना सफल नहीं हो पाता। इन 10 वर्षों में हमने खुशियां और दुख बांटे, एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को समझा और मजबूत दोस्ती बनाई।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी यह ग्रुप और मजबूत होगा। हम और अधिक यादगार पल साझा करेंगे और खबर बनारस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।” ‘खबर बनारस’ न केवल खबरों का मंच है, बल्कि यह शहर के सामाजिक और प्रशासनिक ताने-बाने को जोड़ने वाला एक सेतु भी है। इस ग्रुप की सक्रियता और विश्वसनीयता ने इसे वाराणसी की डिजिटल दुनिया में एक अनूठा स्थान दिलाया है।