वाराणसी : शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे
फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी रामलीला मैदान में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाकर नीचे उतारा।
Jun 14, 2026, 10:09 IST
वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी रामलीला मैदान में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाकर नीचे उतारा।
थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। इसी कारण वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती लगातार टावर के ऊपरी हिस्से की ओर बढ़ रही थी, जिसे देखकर लोगों की चिंता बढ़ गई।
बताया जाता है कि टावर 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल के अंदर स्थित है। युवती टावर के भीतर लगी लोहे की सीढ़ियों के ऊपर चढ़ गई। फूलपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती को सकुशल नीचे उतार लिया है। आवश्यक कानूनी एवं अन्य कार्रवाई की जा रही है।