Varanasi Weather 2024 : तीन-चार दिनों में करवट लेगा मौसम, आंधी-तूफान के आसार, जानिये मौसम को लेकर क्या है अलर्ट
आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम करवट ले सकता है। आंधी-तूफान के आसार हैं। हालांकि गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों ने इसको लेकर अंदेशा जताया है। आंधी-तूफान से किसानों को नुकसान हो सकता है।
Apr 13, 2024, 11:10 IST
वाराणसी। आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम करवट ले सकता है। आंधी-तूफान के आसार हैं। हालांकि गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों ने इसको लेकर अंदेशा जताया है। आंधी-तूफान से किसानों को नुकसान हो सकता है।
शुक्रवार को दिन में धूप रही, लेकिन रात में बादल छा गए। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है। इसके चलते धूप हल्की है। शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम बदल सकता है। आंधी-तूफान के आसार हैं। हालांकि इससे तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। गर्मी बरकरार रहेगी।
इस समय रवी फसलों की कटाई और मड़ाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में आंधी-तूफान के चलते फसल को नुकसान हो सकता है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं।