वाराणसी : दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मां के साथ कोतवाली पहुंचा युवक

कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के धनगांव निवासी सुधीर कुमार (24) पुत्र बलिराम यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी 25 नवंबर को अपनी मां के साथ कोतवाली थाने पहुंचा था, जहां उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 

वाराणसी। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के धनगांव निवासी सुधीर कुमार (24) पुत्र बलिराम यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी 25 नवंबर को अपनी मां के साथ कोतवाली थाने पहुंचा था, जहां उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की लिखित शिकायत पर छह अक्टूबर 2026 को कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0244/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 123, 64(2), 77, 351(3), 115(2) और 352 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस मामले में वांछित आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक सिंह प्रथम शामिल रहे।