वाराणसी : विपिन कुमार पांडेय बनाए गए पुराना पुल चौकी प्रभारी

डीसीपी राजेश कुमार पांडेय ने कैंट थाना में तैनात विपिन कुमार पांडेय को पुराना पुल चौकी प्रभारी बनाया है। उन्हें तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। पटाखा विस्फोट कांड के बाद चौकी प्रभारी अनुज शुक्ला को निलंबित कर दिया गया था। 
 

वाराणसी। डीसीपी राजेश कुमार पांडेय ने कैंट थाना में तैनात विपिन कुमार पांडेय को पुराना पुल चौकी प्रभारी बनाया है। उन्हें तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। पटाखा विस्फोट कांड के बाद चौकी प्रभारी अनुज शुक्ला को निलंबित कर दिया गया था। 

सारनाथ के पैगंबरपुर में गुरुवार की शाम अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इससे दो मंजिला मकान धराशायी हो गया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीसीपी वरूणा जोन राजेश कुमार पांडेय चौकी प्रभारी अनुज शुक्ला और बीट आरक्षी को निलंबित कर दिया था। 

कैंट थाना में तैनात विपिन कुमार पांडेय को पुराना पुल चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। विपिन पांडेय कैंट थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।