वाराणसी : बढ़ती गर्मी का असर, डायरिया से पीड़ित दो मरीज पीएचसी में भर्ती

बढ़ते तापमान के बीच डायरिया और उल्टी-दस्त के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। शनिवार को चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया से पीड़ित दो लोगों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
 

वाराणसी। बढ़ते तापमान के बीच डायरिया और उल्टी-दस्त के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। शनिवार को चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया से पीड़ित दो लोगों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

नेवादा निवासी 35 वर्षीय निर्मला देवी और सीवों निवासी 22 वर्षीय विनय कुमार उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। दोनों की हालत को देखते हुए चिकित्सक डा० एकता ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया।

सीएचसी नरपतपुर के अधीक्षक डॉ. राजनाथ ने बताया कि इन दिनों गर्मी बढ़ने के साथ लोगों में डायरिया और उल्टी-दस्त की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से धूप और गर्म हवाओं से बचने, पर्याप्त पानी पीने तथा बाहर का दूषित भोजन न खाने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को तीन से चार अन्य लोग भी उल्टी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।