वाराणसी: गंगापुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

रोहनियां क्षेत्र के भगतबीर तिराहा, गंगापुर में सोमवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक घायल हो गए। घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 
 

वाराणसी। रोहनियां क्षेत्र के भगतबीर तिराहा, गंगापुर में सोमवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक घायल हो गए। घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

जंसा थाना क्षेत्र के आहोपुर निवासी आत्माराम तथा मीरावन और जंसा निवासी जेम्स अपनी-अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी तेज गति के कारण दोनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। 

सूचना मिलते ही गंगापुर चौकी प्रभारी पवन यादव मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल आत्माराम को तत्काल एंबुलेंस के जरिए ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। वहीं कम चोटिल जेम्स को उसके परिजन मौके से अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।