वाराणसी : ओवरब्रिज पर कार और बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल, मची चीखपुकार
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ककरमत्ता ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बागद पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भेजवाने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।
Jul 18, 2026, 12:24 IST
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ककरमत्ता ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बागद पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भेजवाने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।
पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान शिवपुर के कादीपुर निवासी बाबू राजभर, प्रीतम राजभर के रूप से हुई है। तीसरा घायल राहुल यादव का पता अभी अज्ञात है। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाने के साथ ही स्थिति को नियंत्रण में किया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू हो सका।