वाराणसी : एक ही रात चोरों ने कई घरों को बनाया निशाना, नकदी और मोबाइल चोरी
रोहनियां थाना क्षेत्र के जगतपुर में चोरों ने शुक्रवार की रात कई घरों को निशाना बनाया। नकदी और मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। भुक्तभोगियों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
May 17, 2025, 13:17 IST
वाराणसी। रोहनियां थाना क्षेत्र के जगतपुर में चोरों ने शुक्रवार की रात कई घरों को निशाना बनाया। नकदी और मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। भुक्तभोगियों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार चोरों ने संजय राजभर, रामजी गुप्ता, सूरज राजभर, सानू और शोभनाथ राजभर के घरों को निशाना बनाया। चोरों ने लगभग 6 हजार रुपये नकदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया।
गृहस्वामियों की ओर से रोहनियां थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है। एक साथ कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोग पुलिस की चुस्ती और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।