वाराणसी: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मडौली नई बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर मकान से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।
 

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मडौली नई बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर मकान से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।

मडौली नई बस्ती निवासी अनिल कुमार का मकान बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए और अलमारी तथा अन्य स्थानों पर रखे कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिवार के लोग घर पहुंचे। घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।

चोरी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची मंडुवाडीह थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।