वाराणसी : छह महीने से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का माल किया पार, पीतल के बर्तन और गैस सिलेंडर ले गए, पुलिस जांच में जुटी

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोषड़ा (चक्रपानपुर) गांव में चोरों ने छह महीने से बंद मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का घरेलू सामान पार कर दिया। मंगलवार को घर पहुंचने पर परिजनों को दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान गायब देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोषड़ा (चक्रपानपुर) गांव में चोरों ने छह महीने से बंद मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का घरेलू सामान पार कर दिया। मंगलवार को घर पहुंचने पर परिजनों को दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान गायब देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

कोषड़ा गांव निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा करीब छह महीने पहले परिवार के साथ मुंबई चले गए थे। इस दौरान उनका मकान बंद पड़ा था। मंगलवार सुबह उनका बेटा आर्यन अपनी दादी के साथ घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर घरेलू सामान गायब था।

चोर मकान से पीतल के तीन परात, पीतल का एक हांडा, दो गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा उठा ले गए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी गए सामान और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना से गांव में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता का माहौल है।