वाराणसी : नलकूप से सोलर पैनल के तार-पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान बरामद

कपसेठी थाना क्षेत्र के ग्राम सरावां स्थित जलकल पानी की टंकी के नलकूप से सोलर पैनल के तार और प्लास्टिक पाइप चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के ग्राम सरावां स्थित जलकल पानी की टंकी के नलकूप से सोलर पैनल के तार और प्लास्टिक पाइप चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को ग्राम सरावां स्थित नलकूप से सोलर पैनल में लगे तार और प्लास्टिक पाइप चोरी किए गए थे। चोरी के बाद आरोपी गणेश सरोज (33) निवासी चकसनात पलहिया, थाना चौरी, जनपद भदोही, सामान को बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से ले जा रहा था। इसी दौरान नलकूप ऑपरेटर और सुरक्षा गार्ड की नजर उस पर पड़ी। दोनों ने उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया।

आरोपी को चोरी के सामान और मोटरसाइकिल समेत कपसेठी थाने लाया गया। तलाशी के दौरान एक बोरी में सोलर पैनल के तार तथा पांच प्लास्टिक पाइप के टुकड़े मिले। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल संख्या UP 65 AB 8578 भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।

बरामद सोलर केबल पर “2024 PR-1-F POLYCAD DC SOLAR CABLE CORE X4.50 MM HS PER TYPE-1 0414 MTR” अंकित पाया गया। मामले में थाना कपसेठी में मुकदमा अपराध संख्या 128/2026 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।