वाराणसी : फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

सिगरा थाना के मलदहिया क्षेत्र के सिंह मेडिकल के सामने गली स्थित मकान में महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी ली। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की छानबीन में जुटी रही। 
 
vns

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल के सामने गली स्थित मकान में महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी ली। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की छानबीन में जुटी रही। 

माधवी यादव पत्नी भोला यादव (35 वर्ष) का शव घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। पति फील्ड वर्क करते हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के सिगरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। 

vns

मृतका के दो पुत्र हैं। इसमें एक की उम्र 15 वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग 7-8 वर्ष बताई जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।