वाराणसी: किशोरी के साथ उसकी मां के परिचित ने किया दुष्कर्म, देह व्यापार का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
सारनाथ पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म और देह व्यापार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह किशोरी की मां का परिचित है। पुलिस उससे पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।
Jun 2, 2026, 09:00 IST
वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म और देह व्यापार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह किशोरी की मां का परिचित है। पुलिस उससे पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।
सामाजिक कार्यकर्ता ने सारनाथ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि किशोरी के साथ उसकी मां के परिचित व्यक्ति ने ही दुष्कर्म किया। वहीं देह व्यापार कराने का भी आरोप था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।
आरोपी शिवपुर निवासी/ हालपता- पड़ाव किराये का मकान, सद्दाम को सोमवार को सारनाथ थाना परिसर से हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ के साथ ही अदालत में पेश करने के साथ ही विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी रही। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, महिला उपनिरीक्षक उमा जादौन, रिका हेमंत कुमार पटेल और आयुष पाण्डेय शामिल रहे।