वाराणसी : चॉकलेट का लालच देकर किशोरी से दुष्कर्म, दो माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी को चॉकलेट देने का लालच देकर घर ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के करीब दो माह बाद सोमवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी को चॉकलेट देने का लालच देकर घर ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के करीब दो माह बाद सोमवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां के अनुसार, पांच जुलाई की शाम उसकी 13 वर्षीय बेटी नाश्ता-पकौड़ी की दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान आरोपी दुकान पर पहुंचा और कुछ सामान लेने के बाद बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि घर ले जाने के बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

कुछ देर बाद घटना की जानकारी बच्ची की मां को हुई। वह मौके पर पहुंची और विरोध करते हुए शोर मचाया। आरोप है कि विरोध के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद सोमवार को पीड़िता की मां मिर्जामुराद थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़े मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़िता की सुरक्षा और मामले की जांच को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।