वाराणसी : किशोरी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार 

चौबेपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 
 

वाराणसी। चौबेपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 

पीड़िता की मां ने चौबेपुर थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी अजीत यादव द्वारा नकी पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने, गर्भपात कराने तथा जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली देने व जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी। 

पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुअसं 236/2026 धारा 65(1), 352, 351(3) बीएनएस, 5 (j)ii/6, 5l/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक रोशन कुमार राय, कांस्टेबल रवि कुमार गौतम और आशुतोष कुमार शामिल रहे।