वाराणसी : चिप्स के ऑनलाइन पेमेंट में देरी पर जमकर मारपीट, छह घायल, पांच पर मुकदमा

चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा रोड स्थित हाईवे किनारे एक दुकान पर चिप्स खरीदने के दौरान ऑनलाइन भुगतान में देरी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
 

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा रोड स्थित हाईवे किनारे एक दुकान पर चिप्स खरीदने के दौरान ऑनलाइन भुगतान में देरी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

तिलमापुर गांव निवासी लव तिवारी अपनी मौसी से मिलने चिरईगांव जा रहे थे। संदहा रोड स्थित एक दुकान से चिप्स खरीदने के लिए रुके। चिप्स खरीदने के बाद ऑनलाइन भुगतान में देरी होने पर विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने लव की पिटाई कर दी। 

आरोप है कि हर्षित यादव, दिव्यांशु पांडेय, आलोक सिंह और सिद्धार्थ सिंह ने भी मारपीट कर घायल कर दिया। अभिषेक तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने पंपू राजभर समेत पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।