वाराणसी : सिंधी समाज के कुलदेवी हिंगलाज माता की चौकी का आयोजन, भजन संध्या में झूमे लोग 

लक्सा स्थित झूलेलाल साई मंदिर में चालिहा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसके चालीसवें दिन सिन्धी समाज की कुल देवी हिंगलाज माता के चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर और माता का भव्य श्रृंगार किया गया। वहीं भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। इसमें भजनों की प्रस्तुति से लोग झूम उठे। 
 

वाराणसी। लक्सा स्थित झूलेलाल साई मंदिर में चालिहा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसके चालीसवें दिन सिन्धी समाज की कुल देवी हिंगलाज माता के चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर और माता का भव्य श्रृंगार किया गया। वहीं भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। इसमें भजनों की प्रस्तुति से लोग झूम उठे। 

आयोजन में ज्योति भजन मंडलीय ने भक्ति गीतों से समा बांध दिया।, देवी मां के भजनों पर झूमने को मजबूर श्रद्धालु महिला-पुरुष झूमने पर विवश हो गए। बड़ी संख्या में सिन्धी समाज के महिला पुरूष व बच्चों ने माता के दरबार में हाजरी लगाई। इस दौरान झूलेलाल मन्दिर में भव्य सजावट किया गया था। सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष ओपी बदलानी ने भक्तों का स्वागत किया। 

उन्होंने बताया कि विगत 40 दिनों से लाल साई का चालीसा महोत्सव चल रहा था। रोजाना संगत बढ़ती जा रही थी। कुल देवी हिंगलाज माता का श्रृंगार कराया गया है। इसके उपलक्ष्य में हिंगलाज माता की चौकी का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को चालिहा का समापन होगा। दोपहर बाद यज्ञ, हवन और पूजन होगा। इसके बाद वाराणे साहब का जुलूस लेकर फेरी निकालेंगे। आयोजन में अनिल महाराज, सुशीला खत्री, सुरेंद्र लालवानी, गोविंद कृष्णानी, श्रीचंद पंजवानी, शंकर विशनानी, चंदन रुपाणी, महेश आहूजा, मनोज लखमानी, दिलीप मोटवानी, अजय रूपेजा, दिलीप इसरानी आदि का विषेश सहयोग रहा।