वाराणसी : उधारी के रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, मुकदमा दर्ज 

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भीखीपुर गांव के पास उधारी के रुपये मांगने पर कैफे संचालकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। मारपीट में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भीखीपुर गांव के पास उधारी के रुपये मांगने पर कैफे संचालकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। मारपीट में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गौर गांव निवासी शिवम कुमार गुप्ता की किराना और बेकरी की दुकान है। आरोप है कि कैंपस कैफे संचालक आर्यन और प्रियांशु उनकी दुकान से सामान उधार लेते थे। बुधवार रात करीब नौ बजे शिवम ने बकाया 30 हजार रुपये मांगे तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से शिवम के सिर और शरीर में चोटें आईं।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज लिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।