वाराणसी : शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्था ट्रस्ट ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल

शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्था ट्रस्ट की ओर से संकट मोचन मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया। सर्दी के मौसम में असहायों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लिया।
 

वाराणसी। शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्था ट्रस्ट की ओर से संकट मोचन मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया। सर्दी के मौसम में असहायों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय महामंत्री, काशी विद्वत परिषद एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के व्याकरण विभाग के प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने संस्था के सेवा भाव के इस कार्य को सराहा। वहीं धर्मशास्त्र विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. शंकर मिश्र ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज के कमजोर वर्गों की सहायता हेतु किए जा रहे प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. इंद्र बली मिश्र ने बताया कि संस्था निरंतर सामाजिक उत्थान के कार्यों में संलग्न है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस मौके पर योगी आलोक शुक्ला (हिन्दू युवा शक्ति संगणन), समाजसेवी आशीष चौबे (मोहल्ला अस्सी), रोहित जी, अवनीश पांडेय जी, योगेश मणि जी सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।