वाराणसी : सेवा संकल्प बाइक यात्रा का मोहनसराय में स्वागत, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकली युवाओं की बाइक यात्रा का गुरुवार को मोहनसराय बाईपास चौराहे पर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ यात्रा में शामिल युवाओं का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया।
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकली युवाओं की बाइक यात्रा का गुरुवार को मोहनसराय बाईपास चौराहे पर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ यात्रा में शामिल युवाओं का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। वाराणसी से उनके जन्मस्थान वडनगर तक युवाओं की यह बाइक यात्रा सेवा और संकल्प का संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल युवाओं का अभिनंदन किया। आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल रहा। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा और राष्ट्रसमर्पण का संदेश देना बताया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामसकल पटेल, जिला महामंत्री अजय दुबे, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, पूर्व जिला महामंत्री उदय भान सिंह, सीए प्रमोद सिंह, ग्राम प्रधान मनोज वर्मा, लाल बिहारी पटेल, सदानंद सिंह, अमलेश मिश्रा, रमाशंकर गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम सेठ, गुड्डू सिंह, रामदुलार सिंह, डॉ. नरेंद्र पटेल, राजेश पटेल खन्ना, प्रदीप प्रजापति, राजेश मिश्रा, विकास दुबे, आलोक पांडेय, विजय राजभर, रंजनी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, लख्खी गुप्ता, शर्मिला गुप्ता और रमेश सिंह मुनीब सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।