वाराणसी : जमीन पैमाइश के बाद बवाल : पत्थर उखाड़े, विरोध करने पर मारपीट; आठ पर केस दर्ज

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पूरे गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पूरे गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पैमाइश के बाद फिर विवाद भड़का
मिर्जामुराद क्षेत्र के पूरे गांव निवासी भोला सरोज के अनुसार 18 फरवरी को एसडीएम राजातालाब के आदेश पर उनकी जमीन की पैमाइश कराई गई थी। इसके बाद 25 फरवरी को गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और विवाद शुरू हो गया।

आरोप: गाली-गलौज के बाद उखाड़े सीमांकन पत्थर
पीड़ित का आरोप है कि गोविंद, सचिन, ओम प्रकाश, राजकुमार, अमरलाल, जीतलाल, बबलू सरोज और राहुल ने जमीन पर लगे सीमांकन पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया और गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर मारपीट और धमकी
जब पीड़ित ने विरोध किया तो सभी आरोपित एकजुट होकर लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

आठ नामजद आरोपितों पर केस दर्ज
मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।