वाराणसी: महाराजा सुहेलदेव स्मृति द्वार पर नाम छेड़छाड़ को लेकर प्रदर्शन, राजभर समाज ने की गिरफ्तारी की मांग

वाराणसी। सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव राजभर स्मृति द्वार पर लिखे नाम से छेड़छाड़ को लेकर शनिवार को हंगामा हो गया। कुछ शरारती तत्वों ने द्वार पर लिखे "राजभर" शब्द को हटा दिया, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में राजभर समाज के लोग स्मृति द्वार पर जुटे और प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
 
यह स्मृति द्वार 10 मई को मंत्री रविंद्र जायसवाल ने उद्घाटन किया था। राजभर समाज महाराजा सुहेलदेव को अपना नायक मानता है, जबकि क्षत्रिय समाज उन्हें क्षत्रिय मानता है और "राजभर" कहे जाने का विरोध करता है। इस घटना से दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही सारनाथ थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।