वाराणसी : पुलिस के हत्थे चढ़े तीन जुआरी, नकदी और ताश के पत्ते बरामद 

राजातालाब पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपित असवारी से भीमचंडी जाने वाले खड़ंजा मार्ग के बीच खुले स्थान पर जुआ खेल रहे थे। मौके से पुलिस ने 1150 रुपये नकद और 52 पत्ते ताश बरामद किए।
 

वाराणसी। राजातालाब पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपित असवारी से भीमचंडी जाने वाले खड़ंजा मार्ग के बीच खुले स्थान पर जुआ खेल रहे थे। मौके से पुलिस ने 1150 रुपये नकद और 52 पत्ते ताश बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को पकड़ लिया गया। उनकी पहचान आशीष पटेल पुत्र रामवृक्ष पटेल, राजेश कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय काशीनाथ वर्मा और कुंवर दीप मौर्य पुत्र स्वर्गीय रामेंद्र कुमार मौर्य के रूप में हुई। तीनों असवारी गांव, थाना राजातालाब के निवासी बताए गए हैं।

राजातालाब पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 पत्ते ताश और 1150 रुपये नकद बरामद किए गए। इस मामले में थाना राजातालाब में मु0अ0सं0 0179/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कस्बा राजातालाब चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक रोहित दूबे, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सोनकर, कांस्टेबल राजू सोनकर, रोहित वर्मा, रिजर्व पुलिसकर्मी सौरभ और हिमांशु मौर्य शामिल रहे।