वाराणसी : किशोरी के साथ दुष्कर्म और देह व्यापार के टार आरोपियों को पुलिस ने प्रतापगढ़ से पकड़ा

सारनाथ पुलिस ने किशोरी के दुष्कर्म और देह व्यापार के तीन आरोपियों को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया। सभी आरोपी प्रतापगढ़ के ही रहने वाले हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 
 

वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने किशोरी के दुष्कर्म और देह व्यापार के तीन आरोपियों को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया। सभी आरोपी प्रतापगढ़ के ही रहने वाले हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 

10 अप्रैल को वादिनी मुकदमा/सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा थाना सारनाथ पर, सारंग चौराहे पर एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। उसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार आरोपियों में प्रतापगढ़ जिले के थाना पट्टी के नेवादा रमईपुर निवासी वाजिद, लियाकत के साथ ही दो महिलाओं को पकड़ा गया।  


पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, एसआई अमरजीत कुमार, हेड कांस्टेबल अमरनाथ और कांस्टेबल मुन्ना यादव शामिल रहे।