वाराणसी : पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद 

थाना मिर्जामुराद पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की बाइक बरामद की है।
 

वाराणसी। थाना मिर्जामुराद पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सिंह एवं उनकी टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मिर्जामुराद स्थित सम्मो माता मंदिर नहर के पास घेराबंदी कर अभियुक्त धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त ग्राम सत्तनपुर, थाना जंसा का निवासी है। 

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता है और इसी से अपना जीवनयापन करता है। उसने बताया कि वह चोरी की बाइक बेचने के इरादे से जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।