वाराणसी : पुलिस ने शातिर वाहन चोर को पकड़ा, चोरी का ऑटो बरामद

थाना कैंट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी और लूट की घटनाओं के अनावरण तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ऑटो बरामद किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत की गई।
 

वाराणसी। थाना कैंट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी और लूट की घटनाओं के अनावरण तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ऑटो बरामद किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत की गई।

थाना कैंट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सलीम उर्फ साहिल निवासी धमरिया थाना लोहता, को हजरत बाबा अली बक्स शहीद मजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया एक ऑटो बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, 24 मार्च को एक महिला ने अपने ऑटो (वाहन संख्या UP65CT 9711) की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जो 17 मार्च को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया था। इस मामले में थाना कैंट में मुकदमा संख्या 137/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसकी जांच उपनिरीक्षक मुन्ना यादव द्वारा की जा रही थी।

पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ चोरी और आबकारी अधिनियम से जुड़े कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुन्ना यादव, अभिषेक सिंह, प्रवेश कुंतल, बलवंत कुमार और हेड कांस्टेबल दुर्गविजय त्रिपाठी की अहम भूमिका रही।