वाराणसी : घाट पर मिला यात्री का पैसा पुलिस को सौंपा, नाविक समाज ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर एक यात्री का गिरा हुआ रुपया-पैसा मिलने के बाद नाविक समाज ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे पुलिस प्रशासन को सौंप दिया। इस संबंध में मां गंगा निषाद राज सेवा समिति उत्तर प्रदेश वाराणसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद गुरु एवं निषाद पार्टी महानगर अध्यक्ष शिव कुमार निषाद अपने साथियों के साथ एसीपी दशाश्वमेध कार्यालय पहुंचे और पूरी जानकारी दी।
 

वाराणसी। दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर एक यात्री का गिरा हुआ रुपया-पैसा मिलने के बाद नाविक समाज ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे पुलिस प्रशासन को सौंप दिया। इस संबंध में मां गंगा निषाद राज सेवा समिति उत्तर प्रदेश वाराणसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद गुरु एवं निषाद पार्टी महानगर अध्यक्ष शिव कुमार निषाद अपने साथियों के साथ एसीपी दशाश्वमेध कार्यालय पहुंचे और पूरी जानकारी दी।

बताया गया कि घाट पर किसी यात्री का धन गिर गया था, जिसे नाविक समाज के लोगों ने सुरक्षित रखा और बाद में एसीपी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी को सौंप दिया। नाविक समाज की ओर से विनय केसरी, मोनू सहानी, जितेंद्र निषाद, राम किशन मांझी, बबलू भारती, गोलू सिंह, लव कुमार, दुर्गा मांझी, ऋतिक साहनी और संतोष साहनी भी मौजूद रहे।

समिति की ओर से अपील की गई है कि जिसका पैसा खोया है, वह उचित पहचान बताकर प्रशासन से संपर्क कर अपना धन प्राप्त कर सकता है।