वाराणसी : माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस के नये अत्याधुनिक हेड ऑफिस का हुआ उद्घाटन, प्लेसमेंट ड्राइव का भी आयोजन
वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति समर्पित Microtek Group of Institutions ने अपने नए अत्याधुनिक हेड ऑफिस परिसर (4th Floor, Vinayak Plaza, Maldahiya, Varanasi) का भव्य उद्घाटन किया। समारोह में शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन के साथ ही संस्थान ने प्लेसमेंट ड्राइव का भी आयोजन कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. टी. एन. सिंह (डायरेक्टर, आईआईटी पटना), विशिष्ट अतिथि श्री अरुण कुमार झा (चांसलर, NIAMT, भारत सरकार, सेवानिवृत्त IES) और डॉ. यू. एन. त्रिपाठी (रीजनल डायरेक्टर, इग्नू वाराणसी) द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महादेव की नगरी की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप घंटा-शंखनाद के बीच अतिथियों का रुद्राक्ष माला पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने नए परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की सराहना की।
वैश्विक मानकों के अनुरूप शिक्षा का संकल्प
समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अधिशासी निदेशक डॉ. पंकज राजहंस ने की। उन्होंने कहा कि माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और उन्हें उद्योग के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब्स, एआई-सक्षम लर्निंग संसाधन और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट दिलाने में सहायक होंगे।
डॉ. राजहंस ने युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए सरकार की सकारात्मक पहलों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान भी उसी दिशा में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।
पूर्वांचल में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
मुख्य अतिथि प्रो. टी. एन. सिंह ने कहा कि यह पहल पूर्वांचल में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और प्रोफेशनल शिक्षा के नए द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में यह संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विशिष्ट अतिथियों ने भी संस्थान के प्रयासों की सराहना की।
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कंपनियों की सक्रिय भागीदारी
अपराह्न सत्र में द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया और योग्य छात्रों को आकर्षक सीटीसी के साथ ऑफर लेटर प्रदान किए। चयनित छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर संस्थान के अधिशासी निदेशक डॉ. पंकज राजहंस द्वारा प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
नए सत्र से शुरू होंगे विविध पाठ्यक्रम
संस्थान आगामी सत्र से तकनीकी, प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और विभिन्न व्यावसायिक (वोकेशनल) कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा। माइकोटेक ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस ने छात्रों, अभिभावकों और समाज के साथ मिलकर शिक्षा को और अधिक प्रभावी एवं उन्नत बनाने का संकल्प दोहराया।
समारोह के अंत में माइक्रोटेक एजुकेशनल सोसाइटी के महासचिव डॉ. नीरज राजहंस ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार जयमंगल सिंह, विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।