वाराणसी : भरथरा तिराहे के पास मिली अधेड़ की लाश, जांच में जुटी पुलिस

लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा तिराहे के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद लोहता पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
 

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा तिराहे के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद लोहता पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत व्यक्ति नशे का आदी प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान कर रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके।