वाराणसी : विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, ससुरालवालों पर गंभीर आरोप, पति फरार 

कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित राजा साहिब बगीचा के समीप मकान में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना के बाद पहुंचे पिता ने ससुरालवालों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। घटना के बाद से ही पति फरार है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की छानबीन में जुटी रही। 
 

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित राजा साहिब बगीचा के समीप मकान में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना के बाद पहुंचे पिता ने ससुरालवालों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। घटना के बाद से ही पति फरार है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की छानबीन में जुटी रही। 

चंदौली के सिंघीताली निवासी सोनी वर्मा उम्र (25 वर्ष) की शादी 2020 में वाराणसी निवासी चंदन सेठ के साथ हुई थी। रविवार की देर रात सोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह ससुरालवालों ने घटना की जानकारी मृतका के पिता को दी। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पिता ने ससुरालवालों पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पुत्री को परेशान किया जा रहा था। इससे आजीज आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।