वाराणसी : करेंट से विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव में खेत में घास काटने गई विवाहिता की करेंट से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव में खेत में घास काटने गई विवाहिता की करेंट से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

डंगहरिया गांव निवासी पवन पटेल की पत्नी अनीता देवी (36) रविवार शाम खेत में धान काटने गई थीं। खेत के पास लगे बिजली के तार की चपेट में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही झुलस गईं। 

ग्रामीणों की नजर पड़ते ही परिजनों को सूचना दी गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

मृतका अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गई हैं। पति पवन पटेल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं।