वाराणसी : बुजुर्ग को ऑटो में बैठाकर चुरा लिए 40 हजार, साला गिरफ्तार, जीजा फरार
हुकूलगंज से बुजुर्ग को आटो में बैठाकर जीजा व साला ने 40 हजार रुपये चुरा लिए। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित साला को गिरफ्तार कर 40 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि जीजा अभी भी फरार है। पुलिस उसे ढूंढ रही है।
Feb 10, 2024, 09:26 IST
वाराणसी। हुकूलगंज से बुजुर्ग को आटो में बैठाकर जीजा व साला ने 40 हजार रुपये चुरा लिए। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित साला को गिरफ्तार कर 40 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि जीजा अभी भी फरार है। पुलिस उसे ढूंढ रही है।
जैतपुरा थाना के गिरीशचंद्र त्रिपाठी को बड़ागांव के हरहुआ डीह निवासी शमशेर शाह ने ऑटो में बैठाया था। उसी ऑटो में शमशेर का साला भदोही के चौरा थाना के अर्जुनपुर गोइलहा निवासी अब्दुल कादिर भी सवार था। जीजा-साला ने मिलकर बुजुर्ग की जेब में रखे 40 हजार रुपये चुरा लिए थे।
बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस एक्टिव हुई और साले को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 40 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए। पुलिस शमशेर शाह की तलाश कर रही है। वह ऑटो लेकर कहीं भाग गया है। दोनों रुपये का आधा-आधा बंटवारा करने वाले थे।