वाराणसी : गला दबाकर हत्या की कोशिश करने वाला आरोपित गिरफ्तार, लंबा है आपराधिक इतिहास

सिगरा थाना क्षेत्र के माधोपुर में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर पीड़ित को बचाया जा सका। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
 

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के माधोपुर में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर पीड़ित को बचाया जा सका। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, मु0अ0सं0 0393/2026 में धारा 109(1), 351(2) और 352 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में आरोपित आदित्य पाण्डेय (22) निवासी माधोपुर, थाना सिगरा को सोमवार 14 सितंबर को उसके घर डी 59/129 एम-1 माधोपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि आदित्य पाण्डेय ने वादी एवं पीड़ित विजय कुमार सिंह की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। गिरफ्तारी के बाद सिगरा पुलिस आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

आरोपित पर दर्ज हैं 9 मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित आदित्य पाण्डेय का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 से 2026 तक कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अन्य धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम और उपनिरीक्षक श्याम मोहन गुप्ता शामिल रहे।