वाराणसी : बिजली की समस्या हो तो 1912 पर करें शिकायत, होगा त्वरित समाधान

बिजली की समस्या होने पर लोगों को परेशान करने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता 1912 नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत का त्वरित समाधान करने की कोशिश की जाएगी। 
 

वाराणसी। बिजली की समस्या होने पर लोगों को परेशान करने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता 1912 नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत का त्वरित समाधान करने की कोशिश की जाएगी। 

नए कनेक्शन, स्मार्ट मीटर, गलत बिजली बिल के साथ ही सोलर संबंधी समस्याओं को लेकर 1912 पर शिकायत कराई जा सकती है। स्थानीय स्तर पर भिखारीपुर एमडी कार्यालय में 1912 का कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। 

शिकायतों के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।