वाराणसी :  वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह, वृद्धजनों को अबीर-गुलाल लगाकर बांटी होली की खुशियां 

अथर्व सेवा संस्थान की ओर से सारनाथ स्थित वृद्धजन आवास वृद्धा आश्रम में संस्थापक शंभूनाथ पांडेय के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने वृद्धजन को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी। 
 

वाराणसी। अथर्व सेवा संस्थान की ओर से सारनाथ स्थित वृद्धजन आवास वृद्धा आश्रम में संस्थापक शंभूनाथ पांडेय के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने वृद्धजन को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी। 

संस्था के अध्यक्ष अंकुर पाण्डेय ने बताया सभी वृद्धजनों को अबीर गुलाल लगाकर सदस्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी वृद्धजन को सेवा के उद्देश्य से साड़ी, गमछा, रियल जूस व अन्य यथासंभव सेवा प्रदान की गई। इस दौरान शंकरनाथ पांडेय, रोहित पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय और संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।