वाराणसी :  गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला समेत चार झुलसे

जंसा थाना के हाथी मलिन बस्ती में गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे महिला समेत चार लोग झुलस गए। सभी को मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में भर्ती कराया गया। 
 

वाराणसी। जंसा थाना के हाथी मलिन बस्ती में गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे महिला समेत चार लोग झुलस गए। सभी को मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में भर्ती कराया गया। 

राधिका देवी ने खाना बनाने के लिए रेगुलेटर आन किया। पाइप ढीला था। इसके चलते गैस का रिसाव हो रहा था। देखते ही देखते आग लग गई। इससे घर में बैठे राजेश भारती (30 वर्ष), उनकी पत्नी राधिका देवी (25 वर्ष), सूखा देवी (55 वर्ष) और दीपक भारती (19 वर्ष) झुलस गए। 

पड़ोसियों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।