वाराणसी : मैदागिन चौराहे पर नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ, गर्मी से मिलेगी राहत 

बढ़ती गर्मी को देखते हुए सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल सामने आई है। “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को साकार करते हुए त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी महानगर के गुरु गोरक्षनाथ मण्डल के तत्वावधान में बुधवार को मैदागिन चौराहे पर नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।
 

वाराणसी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल सामने आई है। “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को साकार करते हुए त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी महानगर के गुरु गोरक्षनाथ मण्डल के तत्वावधान में बुधवार को मैदागिन चौराहे पर नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह ‘भोला’ एवं कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी रुद्र प्रताप पाण्डेय, महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरि, मण्डल संयोजक गणेश वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद प्रत्याशी संतोष सैनी, भाजपा नेता आकाश जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता हरि मोहन पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गोरक्षनाथ, दिग्विजयनाथ, अवैद्यनाथ एवं योगी आदित्यनाथ के जयघोष और “हर-हर महादेव” के नारों से वातावरण गूंज उठा।