वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर पिलर के नीचे झगड़ रहीं चार महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शांति भंग करने के आरोप में थाना सिगरा पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 
 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शांति भंग करने के आरोप में थाना सिगरा पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 

सिगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंट रेलवे स्टेशन के पास पिलर नंबर 57 के नजदीक कुछ महिलाएं आपस में विवाद कर रही हैं, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सूचना मिलते ही रोडवेज चौकी क्षेत्र में तैनात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने को तैयार नहीं हुईं और आपसी विवाद जारी रहा।

स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा सभी आरोपित महिलाओं के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिलाओं की उम्र क्रमशः लगभग 33 वर्ष, 45 वर्ष (दो महिलाएं) और 50 वर्ष बताई जा रही है।

इस कार्रवाई को सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुमार गौरव सिंह, महिला उपनिरीक्षक काजल सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह, महिला पीआरडी रीता देवी और पीआरडी सितारा देवी शामिल रहीं। पुलिस की तत्परता से सार्वजनिक स्थल पर शांति व्यवस्था बहाल की जा सकी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर विवाद, हंगामा या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।