वाराणसी : मौसम की खराबी से चार विमान लेट, यात्रियों को हुई परेशानी
खराब मौसम और प्रतिकूल दृश्यता के कारण शुक्रवार को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित रहा। मौसम की खराबी की वजह से चार विमान निर्धारित समय से देरी से वाराणसी पहुंचे और रवाना हुए, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
Jul 11, 2026, 11:57 IST
वाराणसी। खराब मौसम और प्रतिकूल दृश्यता के कारण शुक्रवार को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित रहा। मौसम की खराबी की वजह से चार विमान निर्धारित समय से देरी से वाराणसी पहुंचे और रवाना हुए, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
शारजाह के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 184 (शारजाह-वाराणसी-शारजाह) 27 मिनट की देरी से पहुंची और निर्धारित समय की देरी से रवाना हुई। एयर इंडिया की उड़ान एआई 9332 भी 27 मिनट की देरी से पहुंची और रवाना हुई।
इसी तरह बुद्धा एयर की उड़ान बीएचए 161 एक घंटे 12 मिनट की देरी से पहुंची और एयर इंडिया की उड़ान 2623 (दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली) 17 मिनट की देरी से रवाना हुई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि मौसम की खराबी के कारण उड़ानों के संचालन में देर हुई।