वाराणसी : करतालिया बाबा आश्रम के पूर्व महंत कौशल किशोर दास को हरिश्चंद्र घाट पर दी गई जल समाधि, संतों और शिष्यों ने दी श्रद्धांजलि 

नगवा स्थित प्राचीन करतालिया बाबा आश्रम के पूर्व महंत कौशल किशोर दास के निधन के बाद गुरुवार को हरिश्चंद्र घाट पर वैष्णव संत परंपरा और वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। संत मर्यादा का पालन करते हुए उन्हें जल समाधि दी गई। इस दौरान घाट पर संत समाज, शिष्यों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही, जिन्होंने नम आंखों से अपने पूज्य संत को अंतिम विदाई दी।
 

वाराणसी। नगवा स्थित प्राचीन करतालिया बाबा आश्रम के पूर्व महंत कौशल किशोर दास के निधन के बाद गुरुवार को हरिश्चंद्र घाट पर वैष्णव संत परंपरा और वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। संत मर्यादा का पालन करते हुए उन्हें जल समाधि दी गई। इस दौरान घाट पर संत समाज, शिष्यों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही, जिन्होंने नम आंखों से अपने पूज्य संत को अंतिम विदाई दी।

वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन के बीच संपन्न हुए अंतिम संस्कार में संतों ने पूर्व महंत के आध्यात्मिक जीवन, अनुशासन, सादगी और समाज सेवा को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि कौशल किशोर दास ने अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म, संत परंपरा और जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उनके प्रवचनों और धार्मिक आयोजनों से हजारों श्रद्धालु आध्यात्मिक जीवन की ओर प्रेरित हुए।

अंतिम संस्कार में करतालिया बाबा आश्रम के उत्तराधिकारी महंत हरिशंकर दास, अयोध्या से आए महंत रामदास, काशी संत समाज के सचिव महंत डॉ. श्रवण दास, महंत गोविंद दास, महंत महावीर दास, महंत मदन दास, महंत संत दास, मोहन दास, भगवान वेदांताचार्य, विजय दास सहित अनेक संत-महात्मा एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

महंत समर दास महाराज ने बताया कि पूर्व महंत कौशल किशोर दास की स्मृति में 7 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे नगवा स्थित करतालिया बाबा आश्रम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में संत समाज, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिष्य और श्रद्धालु उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आश्रम प्रशासन ने सभी अनुयायियों से श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर दिवंगत संत के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने की अपील की है।