वाराणसी : 15 अप्रैल तक हर हाल में करा लें फार्मर रजिस्ट्री, मिलेगा योजनाओं का लाभ
वाराणसी। शासन की मंशा के अनुरूप चिरईगांव ब्लॉक में 10 दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया है। सातवें दिन बीकापुर में आयोजित कैंप में 8 किसानों की फार्मर आईडी तैयार की गई। वहीं 9 किसानों का नाम मिसमैच होने और 18 किसानों का आदेश में नाम होने कारण फार्मर रजिस्ट्री तैयार नहीं हो पायी। बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने शिविर का निरीक्षण कर किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की।
बीडीओ ने किसानों से कहा कि 15 अप्रैल तक हर हाल में अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा लें। कृषि विभाग के योजनाओं का उन्हीं किसानों को मिलेगा।जिनके पास फार्मर आईडी होगी।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खाद,बीज पर मिलने वाली सब्सिडी, मूल्य समर्थन योजना का लाभ भी उन्हीं को किसानों को मिलेगा जिनके पास फार्मर आईडी होगी।
खण्ड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) अनिल कुमार सिंह ने बताया फार्मर आईडी/फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, सूखा, बाढ़ राहत,फसल बीमा का लाभ सीधे उनके खाते में पहुंच जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री शिविर में ग्रामप्रधान बीकापुर परमानंद गिरी,पंचायत सचिव रमाशंकर, लेखपाल निकिता,मुन्ना सिंह, सहदेव तिवारी उपस्थित रहे।